फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्टर ट्रौला की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत, बाइक सवार हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर पर शनिवार की दोपहर को ट्यूशन पढ़ने जा रही एक दसवीं क्लास की साइकिल सवार छात्रा की ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण एक बाइक सवार भी बुरी तरह घायल हो गया।

मीना पुत्री संजीव शर्मा निवासी टौड (14) मलखान सिंह इंटर कालेज में दसवीं की छात्रा है। वह रोजाना की भांति शनिवार को अपने गांव टौंड से साइकिल पर सवार होकर सिकंदराराऊ मार्ग की तरफ जा रही थी। तभी ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा मीना घायल हो गई। ट्रैक्टर चालक एक्सीडेंट होने के कारण बुरी तरह हड़बड़ाने के कारण सड़क किनारे खड़े एक ट्रक व ढकेल को तोड़ता हुआ बाइक से जा टकराया। जिसके कारण बाइक सवार कालीचरन भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सीडेंट होने के बाद ग्रामीणों के द्वारा ट्रैक्टर चालक को मौके पर पकड़ लिया गया। इस दौरान घायल छात्रा मीना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को मय ट्रैक्टर के दबोच लिया गया। पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के संबंध में मृतक छात्रा के पिता संजीव कुमार शर्मा ने घटना की रिपोर्ट ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें