बहल। बैंक से रुपये निकालकर बाजार से खरीदारी करने निकली एक युवती के 40 हजार रुपयों की नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर डाला। युवती को पैसे निकलने का तब पता चला जब उसने सामान लेने के बाद दुकानदार को भुगतान करना चाहा। पुलिस ने युवती की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मतानी गांव निवासी युवती प्रियंका ने बताया कि उसका बहल के पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। उसने अपने खाते से 10 मई को 40 हजार रुपये निकलवाए थे। वह पैसे लेकर बाजार में आ गई तथा खरीदारी करने लगी। जब उसने सामान लेने के बाद पैसे देने चाहा तो उसे पैसे नहीं मिले। उसने आसपास में सब जगह तलाश किए लेकिन पैसों का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।