क्राइम न्यूज, अमर उजाला सहपऊ (हाथरस)
थाना सहपऊ क्षेत्रान्तर्गत सादाबाद-जलेसर रोड पर के निकट सोमवार की रात्रि 8 बजे के लगभग एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सोमवार की रात्रि में एक अज्ञात वाहन ने नगला ब्राह्मणान के निकट एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार सुनील (33 वर्ष) पुत्र हरनाराय निवासी कस्बा सहपऊ को कुचल दिया। मौके से वाहन सवार वाहन लेकर भाग गया।
घटनास्थल पर भीड़ एकज्ञित हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। बेहद गंभीर हालत में बाइक सवार को सादाबाद सीएचसी भेजा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।