क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
हाथरस। बरेली-मथुरा मार्ग पर शाम छह बजे के करीब मुरसान के निकट करबन नदी से आगे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रोडवेज बस के इंजन में आग लग गई।
आग की लपटे उठती देख एकाएक यात्री बस से कूदकर भागने लगे। चालक-परिचालक भी एकाएक नीचे उतर आए और आग बुझाने में जुट गए। बस खड़ी होने से इस रोड पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा।
बाद में चालक परिचालक व अन्य लोगों ने इंजन पर पानी डालकर जैसे-तैसे आग को बुझाया। तदुपरांत 45 मिनट बाद बस रवाना हुई। यह बस मथुरा से बरेली की ओर जा रही थी।