फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


मुरसान-सादाबाद रोड पर शुक्रवार देर रात अपनी ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मुरसान पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक सादाबाद क्षेत्र के गांव थलूगढ़ी के 35 वर्षीय पवन कुमार पुत्र पूरन सिंह इगलास थाना क्षेत्र के गांव गहनऊ स्थित अपनी ससुराल गए थे। शुक्रवार रात बाइक से घर के लिए लौट रहे थे।
विज्ञापन


मुरसान-सादाबाद रोड पर उनकी बाइक एक स्कूल के पास बिजली के खंभे से टकरा गई। सड़क पर पवन के शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पवन की मौत से परिवार में मातम छा गया। शनिवार को थलूगढ़ी के अलावा गहनऊ में कई घरों में चूल्हे नहीं जले। पवन के चचेरे भाई दिनेश कुमार सिंह की लिखित सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। मुरसान कोतवाल एनपी सिंह ने बताया कि मौत हादसे में हुई है। इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें