फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की झूठी खबर पर पुलिस दौडी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

झूठी सूचना देने पर पुलिस ने गांव ततारपुर से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस आरोपी की हरकत को लेकर काफी परेशान नजर आई।

ग्राम ततारपुर निवासी गौरव सेंगर पुत्र कृष्णगोपाल एवं उसकी पत्नी ज्योति के मध्य झगड़ा हो गया था, जिससे नाराज होकर गौरव की पत्नी अपने मायके ग्राम जनमासी में अपनी सात वर्षीय पुत्री को लेकर चली आई थी, जिससे कुपित होकर गौरव ने मंगलवार की अल सुबह प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के सरकारी नंबर पर पर फोन कर दिया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री की हत्या कर दी गई है। यह सुनकर पुलिस की नींद उड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक तत्काल दलबल सहित गांव ततारपुर पहुंच गए। आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि पत्नी नाराज होकर मायके चली गई है। आरोपी को लेकर पुलिस ग्राम जनमासी आई। वहां पत्नी और पुत्री को देखकर भौचक्की रह गई। पुत्री को जीवित देखकर पुलिस ने आरोपी को जमकर खरी-खोटी सुनाई और थाने ले आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें