न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब एक युवक के एकाउंट से ऑनलाइन ठगी कर 95 हजार रुपये पाक करने के मामला सामने आया है। उसने इसकी शिकायत कोतवाली में की है।
स्थानीय लाला का नगला निवासी ओसामा पुत्र हनीफ ने ऑनला इन ईयर फोन मंगाया था। दो दिन पहले उसके फोन पर यह फोन आया कि यदि उसे जल्द ही अपना सामान मंगाना है कि तो उसके 10 रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे। उसका पार्सल जल्दी आ जाएगा। बातों में लेकर शातिर ने उससे उसने अपना बैंक अकाउंट, एटीएम नंबर आदि पूछ लिया।
शातिर ने ओसामा के एकाउंट से इस दौरान 95 हजार रुपये पार दिए। जब ओसामा को इसकी जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने इसकी शिकायत कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की और लिखित में तहरीर दी है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।