फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद महिला की मौत, ससुरालीजनों ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ढकपुरा में एक महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। मौके पर उसके ससुरालीजन पक्ष के लोग भी पहुंच गए और दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। उसके बाद पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा दिया।

कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट का कहना था कि मायके पक्ष के कहने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। अभी किसी भी तरह के मुकदमे आदि को लेकर तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गांव ढकपुरा निवासी धीरज की शादी हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पवलोई निवासी दीपमाला के साथ करीब छह साल पहले हुई थी। गुरुवार को जब महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे हाथरस जंक्शन में एक अस्पताल ले जाया गया। वहां महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसे वहां से रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी जब उसके मायके पक्ष के लोगों को हुई तो वह भी काफी संख्या में ढकपुरा पहुंच गए। वहां तनातनी हो गई। मायके पक्ष के लोगों का आरोप था कि ससुरालीजनों ने सही तरह से महिला का उपचार आदि नहीं कराया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें