फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद में बीच बाजार में हुई फायरिंग से मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद के मुख्य बाजार में कूपा गली के निकट बाइक सवार पति पत्नी और एक अन्य बाइक पर आए कुछ युवकों में जमकर विवाद हुआ और लात घूसे चले। विवाद में फायरिंग भी हुई, जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। फायरिंग होने की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक वहां से भाग गए।

जानकारी के मुताबिक गांव बहादुरपुरभूप का एक युवक अपनी पत्नी को साथ लेकर किसी समारोह में जा रहा था। इस युवक का आरोप था कि पीछे से एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ गांव से ही उसका पीछा कर रहा था। विरोध करने पर पीछा कर रहे युवक ने सादाबाद के बाजार में आकर उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी और गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसने फायरिंग भी कर दी। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाजार में दोनों युवकों के बीच जमकर मारपीट भी हुई,फायरिंग होने के बाद बाजार में भगदड़ मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवक ने अपनी पत्नी के साथ कोतवाली पर पहुंचकर मौखिक रूप से अपनी शिकायत दर्ज कराई। इनका कहना था कि पीछा करने वाले युवक लूट के इरादे से उनका पीछा कर रहे थे। बीच बाजार में हुई इस घटना की लोगों में चर्चा थी। कस्बा इंचार्ज सतीशचंद्र यादव ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें