फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में निरूद्ध हत्यारोपी की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध क्षेत्र के ग्राम बांधनू निवासी छोटेलाल पुत्र नन्नूमल की जेल में ही उपचार के दौरान मौत हो गई है। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

दरअसल, ग्राम बांधनू निवासी मृतक छोटेलाल की अपने ही पड़ोसी संजय पुत्र रुस्तम से कहासुनी हो गई थी। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया था, लेकिन छोटेलाल के मन में संजय के प्रति नफरत बनी रही, जिससे छोटेलाल कुपित था। छोटेलाल ने संजय को ठिकाने लगाने की योजना बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन संजय अपने खेत पर पानी लगा रहा था। तभी छोटेलाल ने अपने साथियों के संग संजय पर हमला कर दिया। हालांकि चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। ग्रामीण संजय को उपचार के लिए लेकर गए थे, लेकिन उपचार से ही पहले संजय ने दम तोड़ दिया था। इसकी रिपोर्ट वर्ष 2002 में संजय के परिजनों ने मृतक छोटेलाल, राजकुमार और डंबर सिंह के खिलाफ दर्ज कराई थी। छोटेलाल जेल में निरुद्ध था। उपचार के दौरान जेल में छोटेलाल की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें