न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
जलेसर से वापस सादाबाद तकादा कर लौट रहे सादाबाद के एक व्यापारी से जलेसर क्षेत्र के गांव जवो में रानी अहिल्याबाई स्कूल के पास काले रंग की बाइक पर आए तीन बदमाशों ने 20 हजार रूपये लूट लिए। घटना की रिपोर्ट जलेसर कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दिनेश कुमार पुत्र देवकीनंदन ने कहा कि वह सादाबाद में श्री श्याम जी ट्रेडर्स के यहां काम करते हैं। 30 मई की दोपहर वह कंपनी के सेल्समैन के साथ तगादा कर जलेसर से वापस सादाबाद लौट रहे थे।
इस दौरान जलेसर क्षेत्र के गांव जवो के पास रानी अहिल्याबाई स्कूल के पास पीछे से आए तीन बदमाशों ने उन्हें बाइक सहित रोक लिया और हथियार दिखाकर 20 हजार रूपये लूट लिए। विनोद कुमार से उनका एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड भी लूट लिया।