फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड पर एक रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस चालक बस लेकर भाग गया। पुलिस ने घायलों का इलाज कराया है।

अलीगढ़ के मोहल्ला डोरीनगर निवासी विपिन, ओमवीर और संजय यहां पुरदिलनगर में एक रिश्तेदारी में आए थे। यह तीनों रात्रि आठ बजे के लगभग जब वापस बाइक से लौटकर जा रहे थे तो अलीगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रही एक रोडवेज बसे ने इनकी बाइक को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में विपिन (25 वर्ष) पुत्र गुलाब सिंह सड़क की ओर गिरा और उसका सिर रोडवेज बस के पहिये के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गया।उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों अन्य भी घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान रोडवेज बस चालक वहां से बस को भगा ले गया। पुलिस ने दोनों घायलों का उपचार कराया है। बस की तलाश भी पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें