क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला में एक युवती के साथ छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। यहां पर एक पक्ष दूसरे पक्ष के घर में घुस गया और एक युवक के साथ जमकर मारपीट गई। जिससे युवक घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
गुरुवार की दोपहर को कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला में उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब कुछ लोग एक घर में अचानक से घुस गए और एक युवक को बुरी तरह से पीटने लगे। जिससे युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। सूचना के बाद कोतवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि नाई का नगला का एक युवती अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी। वहीं पर खड़े पड़ोसी युवक पर युवती के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। इस बात का विरोध करने पर मामला बढ़ गया और एक पक्ष उसके घर में घुस गया। जिससे मारपीट हुई। एक पक्ष द्वारा तहरीर दी है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।