फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की चेन लूटने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


महिला से हुई चेन लूटने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेजा दिया। रविवार देर रात महिला की चेन लूटी गई थी।

आगरा के सीतानगर निवासी चांदनी पत्नी रवी शहर के मोहल्ला श्रीनगर अपने मायके के लोगों के साथ कासगंज से लौट रहीं थी। रविवार रात करीब सवा दस बजे सब लोग ट्रेन से सिटी स्टेशन पर उतर कर रेलवे लाइन की ओर खुलने वाले नगरपालिका के पीछे वाले गेट की ओर चलने लगे।
विज्ञापन


तभी एक बदमाश चेन लूटकर फरार हो गया। उसे चांदनी के पिता व भाई ने लोगों की मदद से पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम पवन निवासी नाई का नगला बताया। उसे कोतवाली पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें