भटहट (गोरखपुर)। पिपराइच के फरेना नाले के पास दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। जख्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाराजगंज के परतावल बाजार के अकटहवा टोला निवासी अवधेश (25), पिपराइच के परसिया गांव के निवासी सूबेदार राजभर के घर बहन की शादी में आया था। सोमवार की रात आठ बजे पिपराइच से समान खरीद कर अवधेश के साथ वह वापस परसिया आ रहा था। इसी में सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुशीनगर जिला के अहिरौली के पिपरा गांव निवासी विशाल शर्मा व महाराजगंज जिला के पनियरा थाना क्षेत्र निवासी मुकेश शर्मा पुत्र छोटेलाल शर्मा (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
दो भाइयों में बड़ा था अवधेश :
अवधेश दो भाइयों में बड़ा था। पांच साल पूर्व ही उसकी शादी हुई है। एक साल की बेटी भी है। वह मुंबई में रहकर शटरिंग का काम करता था। डेढ़ महीने पूर्व दुबई जाने के लिए पासपोर्ट बनवाने के लिए घर आया हुआ था ।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।