फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में डीजे पर हुई तमाचेबाजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन


नगर के एक गेस्ट हाउस में गुरुवार की रात को शादी समारोह में बज रहे डीजे पर डांस करने आए बाहरी युवक को बरातियों द्वारा तमाचा मारना भारी पड़ गया। पिटने वाला युवक नगर के एक मोहल्ले का रहने वाला था। शुक्रवार को उसने बारात लौटते समय कार को हाथरस नहर पर रोक लिया और बारातियों की हॉकी और बल्ले से जमकर धुनाई की। हॉकी प्रहार से कार का शीशा टूट गया। बारातियों का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी सोने की चेन और अंगूठी गुुम हो गई। बरातियों ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर भी दी है। उनका चिकित्सकीय परीक्षण भी पुलिस ने कराया है।

बता दें कि बारात अलीगढ़ से आई थी। गेस्ट हाउस में रात को जब कार्यक्रम चल रहा था और बराती डीजे पर नाच रहे थे। तभी शादी वाले मोहल्ले का एक युवक आया और नाचने लगा। आरोप है कि युवक को निमंत्रण नहीं था और उसने शराब भी पी रखी थी। उसकी हरकत देखकर एक बराती ने उसके तमाचे जड़ दिए। उस समय तो युवक पिटकर चला गया। शुक्रवार की दोपहर को जब बरात लौट रही थी तो कन्या पक्ष द्वारा दी गई मटकी को बबूल के पेड़ पर टांगना था। इस बात का अंदाजा पिटने वाले युवक को था। वह नहर पर अपने कई साथियों के साथ जम गया। जैसे ही बरातियों की कार वहां रस्म करने उतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय युवक उन पर हॉकी और बल्ले लेकर पिल पड़े। हॉकी के प्रहार से कार का आगे का शीशा टूट गया। कार में अलीगढ़ के बराती कुशांत, विवेक, अखिलेश, रजत, संदीप बैठे थे। सभी चुटैल हो गए। इनका आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी सोने की चैन तथा अंगूठी छीन ली गई। कार से सभी लोग कोतवाली पर आए और आपबीती सुनाई। काफी देर तक कश्मकश का माहौल रहा। उसके बाद बिना रिपोर्ट दर्ज कराए बराती अलीगढ़ लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें