क्राइम न्यूज, अमर उजाला (मरसान) हाथरस।
मुरसान। थाना मुरसान में शुक्रवार की रात को पुलिस द्वारा जुए के आरोप में पकड़े गये एक युवक ने एक दरोगा पर तमाम तरह के आरोप लगाये हैं। दरोगा पर आये दिन शराब व चिकिन मंगाने का आरोप युवक ने थाने में लगाया है।
थाने के दरोगा पर आरोप लगने के बाद कस्बे में यह बात चर्चा का विषय बन गयी। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को कस्बे रहने वाले छोटू को पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में हिरासत में ले लिया था। जिसकी सूचना युवक के परिजनों को मिली तो परिजन भी थाने पहॅुच गये। परिजनों को देख युवक अपने आप को निर्दोश बताने लगा।
जिसकी सिफारिस युवक के परिजनों ने पुलिस से की तो पुलिस भी युवक के परिजनों पर आग बबूला हो गयी। और युवक पर कई तरह के गम्भीर आरोप लगाये। जिसके चलते पुलिस ने युवक के परिजनों को थाने से बाहर निकाल दिया। लेकिन देर रात युवक को जमानत पर छोड़ दिया गया है। वहीं मुरसान एसएसआई उमेश शर्मा का कहना शुक्रवार को पकड़े गये युवक के खिलाफ जुआ खेलने के आरोप में कार्यवाही की गयी है।