न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आखिरकार चंदपा पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले को ढूंढ निकाला। अब उसके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त किए जाने के लिए एसएचओ ने कासगंज डीएम को पत्र लिखा है।
उल्लेखनीय है कि थाना चंदपा क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की थी। जिसके बारे में जानकारी होने के बाद एसएचओ विनोद कुमार ने आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और हर्ष फायरिंग करने वाले का पता लगा लिया। एसएचओ ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वाला कासगंज के थाना अमापुर क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। उसके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त किए जाने के लिए डीएम कासगंज को पत्र लिया है।