फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार हॉकर को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित मेहरा गेस्ट हाउस के पास बाइक सवार कछपुरा निवासी युवक को रोडवेज बस ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चीर घर में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया।

मथुरा रोड कछपुरा निवासी मनोज पुत्र राजवीर हॉकर का काम करता था। मंगलवार की देरशाम को मनोज बाइक पर सवार हो श्याम गैस एजेंसी से अपने घर लौट रहा था। मथुरा की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक सवार हॉकर में टक्कर मार दी। यहां पर हुए हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर मृतक के परिजन भी जानकारी मिलते ही पहुंच गए। खून में लथपथ मनोज को पुलिस जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के गांव के लोगों की भीड़ जिला अस्पताल में जमा होने लगी। भीड़ को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें