फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जनवरी को रिटायर हुए एसआई का कोतवाली में कर दिया स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते जिले के अंदर 46 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है, लेकिन यहां पर एक बहुत की बढ़ी चूक सामने आई है। जिसमें हसायन थाने से 31 जनवरी को रिटायर हुए एसआई को ही कोतवाली में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस महकमे में चार फरवरी को जिले के अंदर किए गए स्थानांतरण की सूची बनाने में लापरवाही बरती गई है। इसका जीता जागता उदाहरण चार फरवरी को जारी उप निरीक्षकों के स्थानांतरण की सूची है। हसायन थाने में सतीशचंद्र श्रीवास्तव उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनका 31 जनवरी को रिटायरमेंट हो चुका है। 31 जनवरी को थाने में विदाई समारोह का कार्यक्रम भी हुआ था। अब जो उप निरीक्षक रिटायर हो गए, उन्हीं का हसायन थाने से कोतवाली में स्थानांतरण सूची में दर्शाया गया है। इसे पुलिस के जिम्मेदार लोगों की चूक कहें तो गलत नहीं होगा।

27 या 28 जनवरी को सूची प्राप्त हुई थी। उसके आधार पर स्थानांतरण किया गया है। लिपिकीय त्रुटिवश ऐसा हुआ है, जिसमें सुधार करा दिया गया है।
-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें