फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल, चार गंभीर हालत में किए रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


सादाबाद थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया, जहां से तीन घायलो ंको गंभीर हालत में आगरा के लिए रैफर किया गया।

रविवार की रात जलेसर रोड पर परसौरा बंबा के पास भीमसेन पुत्र देवलाल निवासी मढ़ाका उम्र करीब 22 साल एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वहीं रविवार की रात ही बाइक सवार सोनू चौधरी पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी नगला घनी उम्र 16 साल, सुमित चौधरी पुत्र विजयसिंह निवासी नगला घनी उम्र 14 साल और कु. पूजा पुत्री विजय सिंह निवासी नगला घनी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी 100 की गाड़ी द्वारा इन्हें उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने तीनों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार को एक अन्य सड़क दुर्घटना में साईकिल पर सवार छात्र वैभव पुत्र दिनेश अग्रवाल उम्र करीब 21 साल निवासी सादाबाद भी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। इन्हें एबुलेंस द्वारा सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया और गंभीर हालत में रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें