फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्बुलेंस चालक पर मरीज से 200 रुपए मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। 102 एंबुलेंस के चालक पर मरीज के तीमारदार से 200 रुपए मांगे जाने का आरोप है। इसे लेकर हुए हंगामे के बाद एंबुलेंस के इंचार्ज मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी होने के बाद मरीज को सरकारी एम्बुलेंस से घर तक पहुंचाया गया।

रजनी पत्नी रवि कुमार निवासी गांव खोंड़ा ब्लॉक सहपऊ ने जिला अस्पताल में ऑपरेशन केेेे बाद बच्चे को जन्म दिया। यहां पर उसे घर तक 102 एंबुलेंस से छोड़ने की बात आई तो परिजनों ने फोन कर एंबुलेंस को बुला लिया। आरोप है कि यहां पर महिला के परिजनों ने एंबुलेंस के चालक ले 200 रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर काफी हंगामा हुआ। इस बात की जानकारी होने पर 102, 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी मौके पर आ गए। मरीज को अस्पताल के बाहर घंटो एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। प्रभारी ने मौके पर पहुंच ने के बाद मरीज को उसके घर तक पहुंचाया जा सका। यहां पर परिजनों ने प्रभारी को एंबुलेंस चालक की लिखित शिकायत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें