क्राइम डेस्क, अमर उजाला, (हसायन) हाथरस।
गर्भवती महिला के पेट पर लात मारने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक को दबोच लिया है। कोतवाली प्रभारी सुरजन सिंह ने बताया कि दो माह पूर्व 29 जनवरी को मनोज कुमार व उसके परिजनों ने प्रेमलता पत्नी राजवीर सिंह के साथ गाली गलौज करते हुए लात घूूसे व लाठी डंडों से मारपीट की थी।
गर्भवती महिला प्रेमलता के पेट पर लात लगने से उपचार के लिए अलीगढ़ जाते समय उसका गर्भ खंडित हो गया था। राजवीर सिंह ने मनोज कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
मुखबिर की सूचना पर मनोज कुमार को उपनिरीक्षक रामाधार यादव ने गांव इटर्नी पहुंचकर मनोज के घर पर दबिश देकर दबोच लिया। पुलिस ने मनोज का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया।