फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस कर्मी से मारपीट कर लूटे 13 हजार

Sat, 08 Jul 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
विज्ञापन
bike loot
विज्ञापन
लूट और चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इगलास क्षेत्र के गांव भरतपुर के सूरजपाल ने बाइक सवार युवकों पर मारपीट कर 13 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। युवक मथुरा की एक इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


सूरजपाल के मुताबिक शुक्रवार रात को वह इगलास से कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद में अपनी बहन के यहां जा रहा था। इससे पहले उसने एक ढाबे पर खाना खाया। खाना खाने के बाद वह गांव के लिए चल दिया। यहीं से दो बाइक सवार युवक उसके पीछे लग गए। नगला उम्मेद से पहले ही आरोपियों ने उसकी बाइक को टक्कर मारकर उसे गिरा लिया।

मारपीट कर उसके पास रखे 13 हजार रुपये लूट लिए। यही नहीं आरोपियों ने उसके पास से कई बैंकों के एटीएम कार्ड, पेन कार्ड के अलावा जरूरी दस्तावेज भी लूट लिए। एटीएम कार्ड लूटने के बाद उन्होंने केनरा बैंक के एटीएम कार्ड से खाते से रकम निकालने की कोशिश की लेकिन खाते में रकम न होने के कारण आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए। इस एटीएम कार्ड पर सूरजपाल ने पिन कोड भी लिख रखा था। लूट के बाद उन्होंने सभी खातों से निकासी पर रोक लगवा दी है।
विज्ञापन


कोतवाल जेएस पवार ने कहा कि मामले की जांच जारी  है। जिस एटीएम से आरोपियों ने रकम निकालने की कोशिश की है, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें