न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाल मुरसान क्षेत्र के गांव पटाखास नदिया के पुल के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। 21 मार्च को युवक गांव के एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर आया था। इसे लेकर परिजनों ने दूसरे युवक पर मौत की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
गुरुवार को मुरसान थाने पहुुंचे बिचपुरी निवासी कन्हैयालाल ने बताया कि उनके बेटे सौरभ को गांव का चिंटू अपने साथ बाइक पर बिठाकर 21 मार्च 2019 को घर से साथ लेकर आया था। उसके कुछ देर बाद करीब 10 बजे फोन आया कि सौरभ घायल अवस्था में पटाखास के पास पड़ा हुआ है।
वहां से सीएचसी मुरसान, फिर जिला अस्पताल और वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के अस्पताल में सौरभ की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गांव के युवक पर उसकी मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।