फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी रुकवाने के लिए पहुंची पहली पत्नी, नहीं हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


मुरसान क्षेत्र के गांव सुरतियां में उस समय बखेड़ा हो गया जब एक शादी को रुकवाने कुछ लोग पहुंचे।इन लोगों का कहना था कि जिस युवक की शादी हो रही है, उस युवक की पहले ही शादी हो चुकी है और अब वह धोखे से शादी कर रहा है। जब शादी नहीं रुकी तो यह लोग थाना मुरसान पहुंचे। वहां चूकिं इन पर शादी रुकवाने जैसा कोई आदेश नहीं था इस लिए पुलिस ने भी इस मामले में मदद नहीं की।

मुरसान क्षेत्र के गांव सुरतियां में बुधवार को एक युवक की शादी हो रही थी। इसी दौरान वहां एक युवती व कुछ लोग पहुंच गए। इन लोगों का कहना था कि यह युवक पहले से शादी शुदा है और धोखे से बिना तलाक के दूसरी शादी कर रहा है इसलिए इस शादी को रुकवाया जाए। वहां जब शादी नहीं रुकी तो यह युवती थाना मुरसान पहुंची और उसने बताया कि जिस युवक की शादी हो रही है, वह पहले उससे शादी कर चुका है और अभी उनका मामला कोर्ट में लंबित है इसलिए शादी रुकवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में कोतवाली निरीक्षक मुरसान योगेश सिरोही ने बताया कि छानबीन करने पर पता चला कि इस मामले में एक पक्षीय तलाक हो चुका है। कोर्ट का ऐसा कोई आदेश नहीं है कि शादी रुकवाई जाए। वैसे पुलिस नियमानुसार ही कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें