फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी ने नहीं दिया कैम्पर का भाड़ा, पहुंचे थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। वाहन का भुगतान न करने पर एक वाहन मालिक ने रेलवे की ठेका कंपनी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। जिस पर पुलिस ने पेटी ठेका कम्पनी के दो कर्मियों को हिरासत में ले लिया और उन से पूछताछ की जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा विद्युतीकरण का कार्य मथुरा से कानपुर के बीच कराया जा रहा है।

इस कार्य में लगे पेटी ठेका कम्पनियां की लापरवाही से स्थानीय ठेकेदारों के साथ कंपनी कर्मचारी भी परेशानी में आ गए हैं। शहर के एक वाहन स्वामी ने बुधवार को पुलिस से पेटी ठेका कंपनी के कुछ कर्मियों पर करीब सवा लाख रुपए का भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इस पर पुलिस ने कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर और एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी ने उनके एक वाहन को किराए पर लगाया था, लेकिन कई महीने के बाद भी भुगतान नहीं दिया है। कर्मियों द्वारा भी उन्हें टरकाया जा रहा है। वहीं कंपनी के कर्मियों का कहना है कि वाहन स्वामी द्वारा दिए गए बिलों को अधिकारियों के पास भेज चुके हैं। भुगतान में देरी के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं, क्योंकि वाहन स्वामी का कांटेक्ट कम्पनी से है न कि कर्मियों से। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी जितेंद्र कुमार दीखित का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अगर धोखाधड़ी जैसी कोई बात निकल कर आती है तो उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें