फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपह्त किशोरी बरामद, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव के अपह्त एक किशोरी को किशोरी के परिजनोें के दबाव में अपहरणकर्ता अगले दिन ही गांव छोड़कर चले गए। इस किशोरी का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

चंदपा क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय एक किशोरी दो दिन पहले शाम को अपने घर से शौच के लिए गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इस पर उसके परिजनोें को चिंता हुई। परिजनों ने जब छानबीन की तो पता चला कि किशोरी को गांव के ही दो युवक अपहरण कर ले गए हैं। इस पर किशोरी के परिजनों को गांव के ही दो युवकों पर शक हुआ और इन लोगों ने किशोरी के परिजनों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि इस दौरान गांव में हंगामा भी हुआ। ऐसे में किशोरी फिर गांव के निकट ही अगले दिन मिल गई। मामले को लेकर थाना चंदपा में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई। पुलिस ने बरामद किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली निरीक्षक चंदपा का कहना है कि किशोरी का अपहरण किया गया था। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें