फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घुंघरू व्यवसाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन


बिसावर अड्डे के पास सोमवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में गांव नगला मदारी के एक घुंघरू व्यवसायी की मौत हो गई। घटना से परिजनों मेें कोहराम मचा रहा। पुलिस ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया। घटना के संबंध में कोतवाली में मृतक के बड़े भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव नगला मदारी बिसावर निवासी रनवीर सिंह चौधरी पुत्र शिव सिंह चौधरी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसका भाई धर्मवीर उर्फ बबलू आवश्यक कार्य से छह मई की रात करीब 12 बजे बिसावर बस स्टैंड पर गया था। इस दौरान उसे किसी वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन को चलाते हुए रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सुबह मृतक की क्षत-विक्षत लाश बिसावर अड्डे पर मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों में तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं। मौके पर शव की शिनाख्त करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन काफी देर तक शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन बाद में शव की शिनाख्त हो गई। घटना भी सड़क दुर्घटना की निकली। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संजय राघव ने घटना स्थल पर लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें