फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंडू में प्लाट को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

निकटवर्ती कस्बा मेंडू में एक प्लॉट को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया। दोनों पक्ष चूंकि अलग-अलग समुदाय के थे। इसलिए आनन-फानन में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।

निकटवर्ती कस्बा मेंडू में बुधवार को जब कुछ लोग अपने घर का दरवाजा निकाल रहे था तो दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई। उसका प्लॉट व दीवार उसी तरफ पड़ती है। इस पक्ष का कहना था कि दरवाजा दूसरी तरफ से निकलना चाहिए। इसी बात पर दोनों पक्षों में पहले तो मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले और उसके बाद एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनोें पक्ष चूंकि अलग-अलग वर्ग के थे और मामला कहीं ज्यादा तूल न पकड़ ले तो आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षोें के तीन लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन का कहना है कि दोनों पक्षों में आपस में कहासुनी हुई थी। तीन लोगोें को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें