न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के गांव टुकसान में बाइक की चपेट में आने से बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
टुकसान निवासी सलमान की पांच साल की बेटी आलिया घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच बाइक की चपेट में बच्ची आ गई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई।
परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इधर, बाइक सवार भी मौके से फरार हो गया। वह टुकसान के पास के गांव का बताया जा रहा है।