फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ दो युवकों को पब्लिक ने पकड़ कर पब्लिक ने धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। शहर के सरकुलर रोड के निकट चमन गली में एक मकान में चोरी कर वहां से भाग रहे दो चोरों को आसपास के लोगों ने दबोच लिया। लोगों ने पहले तो उसकी जमकर धुनाई की उसके बाद पुलिस को सौंप दिया।

सरक्यूलर रोड चमन गली के निकट संजय और जयसिंह का मकान है। यहां से दो युवक सामान की पोटली लेकर निकल रहे थे। यहीं के निवासी नवीन अग्रवाल ने उन्हें रोका तो वह भागने लगे। इस पर नवीन ने शोर मचा दिया। यहां पर भीड़ जमा हो गई और दोनों आरोपियों को लोगों ने जमकर धुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद मेंडू गेट चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार वहां पहुंच गए। कोतवाल प्रवीण राना भी यहां आ गए। दोनों आरोपियों को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले आई। मेंडू गेट चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम नरेश व विकास हैं। ये दोनों ही नगला भोजा के रहने वाले हैं। इनसे पूछताछ चल रही है। मकान मालिक को बुलाया गया है। वह कहीं बाहर गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें