फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के ही दूधिए की निकली मोटरसाइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल में सिक्योरिटी गार्ड और उसकी पत्नी पर गोली बरसाने के इस्तेमाल बाइक बागपत के ही एक दूधिए की निकलकर होना आई है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में दूधिए का कनेक्शन सिक्योरिटी गार्ड मांगेराम से होना सामने नहीं आया है। पुलिस दूधिए की गतिविधियों पर नजर रखे हुई है।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी के चांदनगर थाना ककरौली बागपत निवासी पेशे से सिक्योरिटी गार्ड मांगेराम, उसकी पत्नी मोनिका पर सिडकुल में मोटरसाइकिल सवार चार हमलावरों में से दो हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की थी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार होने में कामयाब रहे थे। तीन वर्ष से यहां रावली महदूद में रह रहे सिक्योरिटी गार्ड का अरपराधिक इतिहास निकलकर सामने आया था। वेस्ट यूपी के ककरौली और भोपा मुजफ्फरनगर थाने में उसके खिलाफ संगीन वारदातों को अंजाम देने के 18 मुकदमे दर्ज होने की बात निकलकर आई थी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट साफ दिखाई दी थी, जिस पर दिल्ली नंबर का रजिस्ट्रेशन था। सिडकुल पुलिस की एक टीम ने दिल्ली पहुंचकर मोटरसाइकिल नंबर की जानकारी जुटाई थी। पता चला था कि मोटरसाइकिल आजकल बागपत के ही एक दूधिए ने खरीदी हुई है। फिर पुलिस टीम बागपत में उस दूधिए के घर पहुंची लेकिन मोटरसाइकिल खड़ी मिली। दूधिए की रिश्तेदारी में शादी थी इसलिए दूधिए से पूछताछ नहीं हो सकी। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि दूधिया झूठ बोल रहा है या फिर उसकी मोटरसाइकिल कोई मांगकर ले गया था। हालांकि अभी तक की जांच में दूधिए का कनेक्शन मांगेराम से होना सामने नहीं आया है। एसओ देवराज शर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें