फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रगढ़ी के ग्राम प्रधान के खिलाफ होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के चंद्रगढ़ी के ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। ग्राम पंचायत अधिकारी ने कोतवाली चंदपा में तहरीर देते हुए ग्राम प्रधान पर पंचायत के अभिलेख अवैध और नियम विरुद्ध तरीके से छीनकर अपने पास रखने का आरोप लगाया है।

रजत यादव ग्राम पंचायत अधिकारी विकास खंड हाथरस ने कोतवाली चंदपा में दी तहरीर में कहा है कि चंद्रगढ़ी के ग्राम प्रधान रामरतन सिंह आए-दिन ग्राम पंचायत निधि से नियम विरुद्ध सरकारी धनराशि निकालने के लिए दबाव बनाते हैं। जब इस बात का विरोध किया गया तो आए-दिन किसी न किसी झूठे मामले में फंसाए जाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


आरोप है कि 15 जनवरी 2019 को ग्राम पंचायत के सभी कागजात छीन लिए हैं। अब ग्राम पंचायत अधिकारी को डर है कि कहीं ग्राम प्रधान उसे साजिश रचकर फंसा नहीं दें। इस पूरे मामले की शिकायत करते हुए कहा है कि प्रधान के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, अभिलेखों को नियम विरुद्ध छीनकर अपने पास रखना और धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्राम पंचायत अधिकारी ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
-विनोद कुमार यादव, एसएचओ चंदपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें