न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के इंदिरा नगर कॉलोनी में भतीजे की हत्या के आरोपी फूफा को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि स्थानीय इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी अरविंद पर अपने भतीेजे कृष्णा पुत्र अजेंद्र सिंह एडवोकेट निवासी चक्की बाजार हाथरस की हत्या का आरोप है।
कृष्णा को 17 जनवरी को जब यह सूचना मिली थी कि उसका फूफा अरविंद उसकी बुआ सीमा के साथ मारपीट कर रहा है तो वह अपनी बुआ को बचाने के लिए पहुंचा था। आरोप है कि इस पर उसके फूफा अरविंद ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
अरविंद की भी उस दौरान कृष्णा के परिजनोें ने जमकर धुनाई की थी और उसके काफी चोटें आई थी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए भेजा था। अब पुलिस ने हत्यारोपी अरविंद को कोर्ट के समक्ष पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।