महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू स्थित कैलोरा चौराहे से रविवार को महाराणा प्रताप की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में ठाकुर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराणा प्रताप के वीरता के जयघोष लगाए।
शोभायात्रा कैलोरा चौराहे से शुरू होकर हाथरस जंक्शन-मेंडू मार्ग से होते हुए भुसके नगला पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झंडा फहराया और उनके शौर्य व जीवन आदर्शों पर चर्चा की। शोभायात्रा में मोहित, मंजीत, योगित, ललित, अमित, पंकज, निर्भय सिंह आदि थे।
उल्लास के साथ मनाई महाराणा प्रताप की जयंती
हसायन में रविवार को महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। क्षत्रिय समाज के लोगों ने गडोला मार्ग से नगर में शोभायात्रा निकाली। इसमें महाराणा प्रताप, भगवान श्रीराम दरबार की मूर्ति आकर्षक का केंद्र रहीं। संवाद