छात्रा के दुर्घटना में घायल होने के बाद हंगामा करते छात्र व समझाते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। एमजी पॉलीटेक्निक संस्थान के सामने छात्रा से बाइक टकरा गई। जिसके बाद मौके पर विद्यार्थियों ने हंगामा कर दिया। यहां पर पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद विद्यार्थियों ने संस्थान के सामने ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की।
एमजी पॉलीटेक्निक संस्थान के सामने ब्रेकर न होने के कारण वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं। जिसके कारण यहां पर आए दिन छात्र-छात्रा वाहनों की चपेट में आने से घायल हो जाते हैं। गुरुवार की दोपहर को भी एक छात्रा बाइक की चपेट में आने से घायल हो गई। जिसके बाद विद्यार्थियों की भारी भीड़ लग गई।
यहां पर कुछ विद्यार्थियों ने जाम लगाने की कोशिश भी की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यार्थियों को समझा दिया। जिसके बाद वह शांत हो गए।