महिला का आरोप है कि वह पति के साथ भैंस खरीदने हाथरस आई थीं। बात नहीं बनने पर वह वापस सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो वहां हरीकिशन, जितेंद्र और जुगेंद्र खड़े थे। जुगेंद्र ने गाली देते हुए मुकदमे में फैसले के लिए दबाव बनाया। जब उन्होंने और उनके पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें लात-घूसों से पीटा।
हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र निवासी महिला ने कोतवाली सदर में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने कहा है कि पिछले साल 18 दिसंबर को वह पति के साथ भैंस खरीदने हाथरस आई थीं। बात नहीं बनने पर वह वापस सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो वहां हरीकिशन, जितेंद्र और जुगेंद्र खड़े थे।
विज्ञापन
जुगेंद्र ने गाली देते हुए मुकदमे में फैसले के लिए दबाव बनाया। जब उन्होंने और उनके पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें लात-घूसों से पीटा। जितेंद्र ने उनके साथ अश्लील हरकत की। आरोपियों ने उनके पर्स से 50 हजार रुपये जबरन खींच लिए और धमकी दी कि वह मुकदमा वापस ले लेंगी तो रुपये वापस कर देंगे, अन्यथा उन्हें और उनके परिवार को जान से मार देंगे।