फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दंपती को पीटा, बच्चे को जमीन पर पटका, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर में नामजदों ने दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। उनके एक वर्षीय बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मनोज कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी गांव हरनामपुर जिला कासगंज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसके खेत सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर में स्थित है। इस समय उसके खेत में बाजरा की फसल है। उक्त खेत में आरोपी अपने मवेशी छोड़ देते है। बीती छह सितंबर की दोपहर एक बजे के करीब जब पीड़ित ने खेत में मवेशी छोड़ने का विरोध किया तो आरोपी रवि, चंद्रकेश, सोनू, सुखराम सिंह निवासी गांव हरनामपुर जिला कासगंज ने गालीगलौज करते हुए पीड़ित व उसकी पत्नी सर्वेश पर लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया। जिससे दंपती लहूलुहान हो गए। आरोपियों ने एक वर्षीय बच्चे को जमीन पर पटक दिया। जिससे बच्चा घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस दौरान महिला के कान का कुंडल वहां गिर गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें