हाथरस। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को उर्दू शिक्षक के आवेदकों की काउंसलिंग कराई जानी थी, जिसमें शासन की नीति के अनुसार कट ऑफ में शामिल 33 आवेदकों की बीएसए ने काउंसलिंग करा ली। जो अभ्यर्थी वंचित रह गए, उन्होंने वहां हंगामा कर दिया। आरोप था कि यहां की काउंसलिंग के चक्कर में वह अन्य जिलों की काउंसलिंग में भी शामिल नहीं हो सके, जिससे उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।
बीएसए देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उर्दू शिक्षक भर्ती के लिए जिले में 80 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि जिले में 33 आवेदकों को की मेरिट के आधार पर काउंसलिंग कराई गई। 47 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल नहीं किया गया। काउंसलिंग में शामिल न होने वाले लोगों द्वारा अनावश्यक रूप से भीड़ के रूप में आक्रोश प्रकट किया गया है।---