फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पालिका की बोर्ड बैठक से पहले तनाव में सभासद

Mon, 31 Aug 2026 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब साढ़े पांच माह बाद एक सितंबर को नगर पालिका परिषद की बैठक होने जा रही है। एडीएम प्रशांत तिवारी की ओर से बुलाई गई बोर्ड की बैठक में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पेश होने हैं। इससे इतर कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी और सफाई कार्य में लगे वाहनों में जीपीएस ट्रैकर लगाने के पेश होने वाले दो प्रस्तावों ने सभासदों की टेंशन बढ़ा रखी है।
विज्ञापन

इन दोनों प्रस्तावों का सीधा संबंध कर्मचारियों की उपस्थिति और सफाई में लगे वाहनों की निगरानी से है। इससे सीधे तौर पर तो पालिका के कर्मचारी जुड़े हैं, लेकिन चर्चा इस बात की है कि नगर पालिका के सभासद इन दोनों प्रस्तावों को लेकर टेंशन में हैं। बोर्ड बैठक से पहले कई सभासद आपस में बैठक कर इन दोनों प्रस्तावों को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं ताकि किसी तरह उन्हें पास होने से रोका जा सके।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज होने के बाद यह पहली बोर्ड बैठक होगी। पिछली बोर्ड बैठक 13 मार्च को बजट बैठक के रूप में हुई थी। उस दौरान एक साथ तीन बैठकें हुईं। पहले यह बोर्ड बैठक 31 अगस्त को प्रस्तावित थी। बाद में किसी कारणवश एक सितंबर को बैठक की तारीख तय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें