फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: घरों में आ रहा गंदा पानी, अमृत योजना की पाइप लाइन में रिसाव, धरने पर बैठा सभासद

Tue, 19 Nov 2024 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सभासद का कहना है कि वार्ड में कई हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। वार्ड में जगह-जगह अमृत योजना की पाइप लाइन में रिसाव है। लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे सभासद शाहरुख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस नगर पालिका की अव्यवस्थाओं के विरोध में वार्ड संख्या 20 के सभासद शाहरुख 18 नवंबर को अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


सभासद का कहना है कि उनके वार्ड में कई हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। एक साल से अधिक समय से इन हैंडपंपों को रिबोर किए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक एक भी हैंडपंप को रिबोर नहीं किया गया है। वार्ड में जगह-जगह अमृत योजना की पाइप लाइन में रिसाव है। शिकायत के बावजूद इसे सही नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है। जलकल विभाग की ओर से सुनवाई नहीं हो रही। शाहरुख का कहना है कि जब तक उनके वार्ड की समस्याओं को दूर नहीं किया जाएगा, तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें