फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचौरा फीडर पर तैनात कुली श्रामिक ने किया 21 लाख का गबन।

विज्ञापन
विज्ञापन
21.93 लाख के गबन में विद्युत कर्मी निलंबित
विज्ञापन

एसडीओ ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर
बकाया वसूली के पैसे की फर्जी जमा रसीद दाखिल करने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ। कचौरा बिजलीघर पर तैनात श्रमिक रामआधार पर माह फरवरी-मार्च में विद्युत देय की 21 लाख रुपये से ज्यादा की रकम का गबन करने का आरोप है। आरोप है कि कर्मी ने केनरा बैंक की कचौरा शाखा की कूटरचित पर्ची विभाग ने जमा कर दी। जांच में पता चला कि जिस बैंक कर्मी के हस्ताक्षरयुक्त रसीद दिखाई गई, वह कर्मी उस दिन अवकाश पर था। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में भी दोनों दिन रामआधार का चेहरा ही कैमरे में नहीं मिला। विभाग ने आरोपी को निलंबित तो किया ही, रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर भी दे दी गई है।
तहरीर में एसडीओ देवेंद्र कुमार ने कहा है कि विभाग में कुली (श्रमिक) के पद पर कचौरा फीडर पर तैनात कर्मी रामआधार ने 20 फरवरी को राजस्व से प्राप्त करीब 3,13,025 और 27 मार्च को 18,80,868 रुपये केनरा बैंक की कचौरा शाखा में जमा करने की पर्ची भी विभाग को दे दी। जांच के बाद पता चला कि यह राशि विभाग के पास पहुंची है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमा पर्ची को लेकर बैंक की शाखा में संपर्क किया गया तो पता चला कि जिस दिन पैसा जमा करा गया और जिस बैंक कर्मी के हस्ताक्षर रसीद पर थे, वो उस दिन बैंक में अवकाश पर था। बनाई गई फर्जी रसीद पर बैंक कर्मी के ठीक उसी प्रकार के हस्ताक्षर बनाए गए, जिस तरह के वह करता है। इसके पश्चात दोनों दिन की बैंक सीसीटीवी फुटेज निकालकर देखी गई तो दोनों दिन रामाधार का चेहरा बैंक फुटेज में नजर नहीं आया। इस प्रकार कर्मी ने विभाग को इक्कीस लाख रुपये से ज्यादा का चूना लगा दिया। विभाग ने फिलहाल उसे निलंबित कर दिया है। अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर सही बात का पता लगाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें