फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली जमीन पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, प्रशासन ने हटवाए टेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
खाली जमीन पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, प्रशासन ने हटवाए टेंट
विज्ञापन

मस्जिद के नजदीक मोहल्ले मे पीएसी तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। नगर के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम में मस्जिद केसमीप पड़ी खाली जमीन में टेंट लगा कर नमाज पढ़ने के विरोध के बाद प्रशासन ने मस्जिद वालों से टेंट हटाने को कहा है। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पीएसी बल तैनात कर दिया है। एसडीएम के अनुसार मस्जिद वाले टेंट हटाने को सहमत हो गए हैं।
बता दें कि सराय उम्दा बेगम में मस्जिद के समीप खाली ग्राउंड पड़ा हुआ है। इस जमीन पर दावे को लेकर मस्जिद वालों तथा अन्य में विवाद चल रहा है। प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। शनिवार को उस समय विवाद हो गया जब कि खाली जमीन पर टेंट लगा कर नमाज पढ़ी गई। सूचना पर आनन फानन में एसडीएम तथा पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए। टेंट लगाने का विरोध दूसरा पक्ष कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका कहना कि टेंट की आड़ में उसकी जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। इधर, मस्जिद समुदाय जमीन को अपनी बता रहा था। मौके पर दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई। इस संदर्भ में एसडीएम विजय शर्मा का कहना था कि यहां बिना प्रशासन के अनुमति के कुछ नहीं किया जा सकता। जमीन पर विवाद है तो निर्णय आने तक कुछ नहीं होना चाहिए। जमीन किसकी है यह फैसला कागजों के आधार पर न्यायालय में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें