फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम पर दर्ज कराई जा सकेंगी शहर की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कंट्रोल रूम पर दर्ज कराएं शहर की समस्याएं
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष और ईओ ने किया कंट्रोल रूम का उद्घाटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए नगर पालिका में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसका उद्घाटन पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा और अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
चेयरमैन और ईओ ने बताया कि कंट्रोल रूम में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक शिकायतें दर्ज हो सकेंगी। सफाई, पेयजल, निर्माण और नगर पालिका से संबंधित अन्य समस्याएं कंट्रोल रूम के नंबर 05722-231112 पर दर्ज कराई जा सकती हैं। इन शिकायतों को एक पंजिका में दर्जकर तत्काल ही निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी व कर्मचारी की जिम्मेदारी भी शिकायत निस्तारण के लिए तय की जाएगी। कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण का पर्यवेक्षण प्रतिदिन ईओ स्वयं करेंगे और प्रतिदिन की प्रगति से अवगत कराएंगे। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक विजय स्वर्णकार, कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें