फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागी पुलिस कर्मियों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में कई दागी और नाकारा पुलिसक र्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए कई पुलिस क र्मियों को चि न्हित कर लिया गया है। इनके खिलाफ कई शिकायतें हैं और इन्हें पूर्व में कई मामलों में दंडित भी किया जा चुका है।
नाकारा कर्मियों को अब शासन ने अ निवार्य सेवानिवृ त्ति देने का फैसला किया है। ऐसे में इस जिले के भी कई पुलिसकर्मियों को चि न्हित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक हेडकांस्टेबिल व कांस्टेबिल को एसपी स्तर से अनिवार्य सेवानिवृ त्ति दी जाएगी, जबकि उपनिरीक्षक व निरीक्षक को डीआईजी स्तर से अनिवार्य सेवानिवृत्त किया जाएगा। हाल में ही यहां पुलिस महकमे में इसे लेकर मंथन किया। कई दागी पुलिसकर्मियों के रिकार्ड खंगाले गए। ऐसे पुलिसकर्मी देखे गए, जिनकी काफी शिकायतें मिली हैं। सूत्रों के मुताबिक कई पुलिसकर्मियों को अब अनिवार्य सेवानिवृत्त देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पहले उन्हें तीन माह का नोटिस दिया जाएगा और उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि ऐसे पुलिसकर्मियों को चि न्हित किया गया है, जिन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त देने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही प्र क्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा करने वाला दरोगा लाइन हाजिर
हाथरस। हसायन थाने के एसआई योगेंद्र सिंह को एसपी ने लाइनहाजिर कर दिया है। आरोप है कि उसने हसायन कस्बे में नशे में धुत होकर जमकर हंगामा काटा। एक दुकानदार से जमकर गाली-गलौज की। उसका वीडियो भी वायरल हुआ। इस पर एसपी ने उसे लाइनहाजिर कर दिया है। इस मामले की जांच सीओ सिकंदराराऊ को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें