फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ठेकेदार का शव कार में मिला, पास में पड़ी थी खून से सनी ईंट और शराब की बोतल

Thu, 09 Feb 2023 08:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नगला बीरबल माजरा बसगोई निवासी ठेकेदार कार से रिश्तेदार को सासनी छोड़ने की बता कहकर घर से गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। बृहस्पतिवार सुबह आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के पीछे सठिया रोड के निकट कार में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के पीछे सठिया रोड के निकट एक युवक का खून से सना हुआ शव कार में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस, सीओ सिटी व डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी संजना ने बताया कि उसका पति बबलू (32) पुत्र रघुवीर निवासी नगला बीरबल माजरा बसगोई इंटरलॉकिंग के कार्य के लिए ठेका लेता था। बुधवार सुबह बबलू कार से रिश्तेदार को सासनी छोड़ने की बता कहकर घर से गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। बृहस्पतिवार सुबह आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के पीछे सठिया रोड के निकट कार में उसका शव पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान थे और खून से सना हुआ था।

घटनास्थल पर शराब की खाली बोतल और खून से सनी ईंट बरामद हुई है। शव के पास से मिले आधार कार्ड व एटीएम कार्ड के जरिये उसकी शिनाख्त हुई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, सीओ सिटी व डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी संजना ने हत्या की आशंका जताई है। संजना ने तहरीर में बताया कि उसका पति किसी युवती से बात करता था। युवती व उसके परिजनों ने ही उसकी हत्या की है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व दो बेटे-एक बेटी को बिलखते छोड़ा है। सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पत्नी की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें