फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सदर विधानसभा क्षेत्र में 220 करोड़ से होंगे निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने सदर विधान सभा क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का खाका खींच लिया है। सदर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 220 करोड़ की लागत से यह कार्य कराए जाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस प्रस्ताव को बजट स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में विधानसभा क्षेत्रवार प्रस्तावित विकास कार्यों की कार्ययोजना बनाते हुए प्रस्ताव मांगे गए थे। इन प्रस्तावों को लोनिवि की ओर से तैयार कर लिया गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र की तैयार की गई कार्ययोजना में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर द्वारा दिए गए प्रस्तावों को शामिल किया गया है। इस कार्ययोजना में सड़कों का नव निर्माण, खत्म हो चुके मार्गाें का नव निर्माण, सेतु निर्माण, मरम्मतीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण आदि को शामिल किया गया है।


कार्ययोजना - प्रस्तावित कार्यों की संख्या लंबाई किमी में - अनुमानित लागत लाख में

नव निर्माण 1 0.50 37.000
मिसिंग लिंक नव निर्माण मार्ग 62 95.410 7023.130

चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण 6 55.73 11989.000

विशेष मरम्मत 28 20.535 1097.864
ब्लैक स्पॉट 7 - 0824.000

लघु सेतु 7 0 1112.800
कुल 111 172.175 220 करोड़ रुपये

सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिए गए हैं। कार्ययोजना सभी विधानसभा क्षेत्राें की तैयार हो चुकी है। जल्द ही बाकी विधानसभा क्षेत्रों के प्रस्ताव भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें