फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जून तक निर्माण कार्य शुरू न करने वाले पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
बैठक लेते डीपीआरओ व मौजूद अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ब्लॉक हाथरस की ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों की डीपीआरओ ने समीक्षा की। डीपीआरओ ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में ऑपरेशन कायाकल्प, राज्य वित्त के तहत होने वाले कामों को 25 जून तक शुरू किया जाए। ग्राम पंचायतों में काम शुरू न होने की स्थिति में पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

शासन स्तर से जिले भर की ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में सभी ग्राम पंचायतों को सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए धनराशि आवंटित कर दी गई है। शासन स्तर से समीक्षा के दौरान सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की शून्य प्रगति सामने आई। इस पर शासन ने नाराजगी व्यक्त की है। शासन की नाराजगी के बाद डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत पर शिकंजा कस दिया है। अब शौचालयों के निर्माण की ब्लॉक वार समीक्षा शुरू कर दी गई है। डीपीआरओ ने शनिवार को ब्लॉक हाथरस में पहुंचकर ग्राम पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा की। इस दौरान डीपीआरओ ने कहा कि ग्राम पंचायतों में 25 जून तक शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू हो जाना चाहिए। सभी ग्राम पंचायतों में ऑपरेशन कायाकल्प से कार्य जरूर शुरू करा दें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें