संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
ब्लॉक सासनी के गांव रामपुर व कैलोरा में बन रहे डीपीआरसी का डीपीआरओ बनवारी सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीपीआरसी के निर्माण में घटिया क्वालिटी के ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था। वहीं निर्माण कार्य में चंबल के स्थान पर रेत का प्रयोग किया जा रहा था।
शासन के निर्देश पर गांव रामपुर में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को डीपीआरओ बनवारी सिंह ने गांव पहुंचकर अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया। डीपीआरओ ने निर्माण को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं गांव कैलोरा में बन रहे डीपीआरसी का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीपीआरसी के निर्माण में घटिया क्वालिटी की ईंटों का प्रयोग पाया गया। वहीं चंबल के स्थान पर निर्माण कार्य पर रेत को लगाया जा रहा था। इस पर डीपीआरओ ने नाराजगी व्यक्त की और निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश देते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब की।